मोहनिया: सकरी पेट्रोल पंप के पास NH-2 पर कंटेनर और बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ घायल, सीएचसी कुदरा लाया गया
Mohania, Kaimur | Sep 20, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी पेट्रोल पंप के पास एनएच दो पर कंटेनर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी कुदरा लाया गया जहां उपचार चल रहा है । घायल सासाराम का रोहित कुमार बताया जा रहा है।