मोहनिया: कैमूर जिले में जनवरी से 17 सितंबर तक 7562 पियक्कड़ पकड़े गए: विभाग ने जारी किया आंकड़ा
Mohania, Kaimur | Sep 21, 2024 बिहार में शराबबंदी के बाद कैमूर जिले में जनवरी 2024 से लेकर 17 सितंबर तक पुलिस महकमा और मद्य निषेध विभाग द्वारा 7562 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है और 1790 धंधेवाजों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है । पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।