राजगढ़: कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आंगनवाड़ी विभाग की व्यवस्थाओं व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
राजगढ़ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार की दोपहर 11 बजे से किए जा रहे मैदानी निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आंगनवाड़ी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभागीय कार्यों, नवीन आंगनवाड़ी भवनों, पोषण आहार, वाहनों एवं निजी आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी ली गई।