सहजनवा: सहजनवा-बखिरा के बीच सीएनजी पंप नहीं होने से परेशान सीएनजी ऑटो चालकों ने घघसरा में किया प्रदर्शन, सीएनजी पंप की मांग
घघसरा में सीएनजी ऑटो चालकों ने नए सीएनजी पंप की स्थापना के लिए प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों का कहना है कि सहजनवा से बखिरा के बीच कोई सीएनजी पंप नहीं है। इससे उन्हें रोजाना की सवारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में विनय सिंह, गजेंद्र वर्मा, रमेश मिश्रा, संजय निषाद, विजय कुमार, अजय कुमार और अरुण सिंह समेत कई ऑटो चालक शामिल हुए।