सहजनवा: मोहर्रम जुलूस के दौरान पिपरौली बाजार में भड़काऊ भाषण का वीडियो हुआ वायरल, तनाव का माहौल, तीन का चालान
पिपरौली बाजार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण दिए जाने का मामला सामने आया। जुलूस के दौरान डीजे के माध्यम से “पाँच मिनट माँगने” जैसे उत्तेजक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो जमील अहमद के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया है।