बिछिया: अंजनिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंजनिया इकाई द्वारा आज गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 5 बजे ‘हर घर तिरंगा, अभियान के तहत नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने प्रेरित किया l