देवरी: देवरी प्रखंड, चतरो में महिला दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
Deori, Giridih | Nov 1, 2026 खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में कथित रूप से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को देवरी प्रखंड के बजरगबली मंदिर के समिप में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।