चित्तौड़गढ़: दुर्ग पर युवती की हत्या में बड़ा अपडेट: पुलिस ने साथियों की खंगाली कुंडली, जान पहचान वाले ने ही उतारा मौत के घाट
पाडनपोल दुर्ग पर झरने के पास मिली युवती की अर्धनग्न लाश के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया. पुलिस न केवल कुछ घंटे में मृतका की शिनाख्त करवाने में कामयाबी रही बल्कि हत्यारे के आसपास पहुँच गई. शीघ्र ही इस अंधे क़त्ल का राजफ़ाश होने की सम्भावना है. मृतका शहर के उपरला पाड़ा क्षेत्र की रहने वाली होकर 2 जून से लापता थी.