ब्यौहारी: झरप नदी के निर्माणाधीन पुल तक पहुंचा पानी, ब्यौहारी-पपौंध मार्ग पर पुलिस तैनात
ब्यौहारी लगातार हो रही बारिश के चलते झरप नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी पर निर्माणाधीन पुल को पानी छूने लगा है। जलस्तर बढ़ने से ब्यौहारी से पपौंध मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 10 बजे सामने आया है।