मंडला: पुरुषोत्तम मास में व्यास शिव मंदिर से शुरू हुई पंचकोशी यात्रा, भीषण गर्मी में नंगे पांव शामिल हुए श्रद्धालु
Mandla, Mandla | May 27, 2026 पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मां नर्मदा की पंचकोशी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। एकादशी के पावन अवसर पर नर्मदा तटों एवं परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को शाम पांच बजे यात्रा का समापन किया गया। सुबह से ही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद भक्त पूरे उत्साह और आस्था के साथ परिक्रमा करते नजर आए।