विदिशा: ग्राम बागरी से कोतवाली पुलिस ने 4 लाख के मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किए, 14 लाख का सामान व कार जब्त
अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर कीमत करीब 4 लाख रुपए है।आरोपी लोकेश धाकड़,वीरेंद्र सिंह दांगी और आशीष गुर्जर निवासी विदिशा हैं। पुलिस ने 10लाख की कार सहित कुल 14 लाख का मशरूका जब्त किया है।थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे बागरी मे पकडा।