सोनकच्छ: ग्राम खेरिया जागीर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, गांव के सभी ग्रामीण उपस्थित रहे
ग्राम खेरिया जागीर में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जो की शाम चार बजे तक चला। कार्यक्रम में गांव के समस्त ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।