डिंडौरी: जिले के रोजगार सहायकों को 4 माह से मानदेय नहीं मिला, सामूहिक अवकाश पर गए
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है जिसके कारण जिले के सात विकासखंड के रोजगार सहायक अपने-अपने मुख्यालय में जवाबदार अधिकारियों को ज्ञापन सौपा और सामूहिक अवकाश पर चले गए । रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष चेतन कुलस्ते ने सोमवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि मानदेय ना मिलने के कारण रोजगार सहायक आर्थिक रूप से परेशान है ।