दादरी: बिसरख क्षेत्र में सूने पड़े घर से चोरों ने नगदी व जेवर चुरा कर मौके से आसानी से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर नगदी व जेवर चुरा कर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।