दादरी: तुस्याना गांव में दबंग भू माफियाओं ने प्लॉट पर किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने परिवार के साथ आत्महत्या की दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में दबंग भू माफियाओं द्वारा युवक के प्लाट पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं बुधवार को पीड़ित युवक ने परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पीड़ित युवक ने बताया है कि उसके द्वारा स्थानीय पुलिस व प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है, तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।