दादरी: सेक्टर-71 के समीप सड़क पर चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
नोएडा के सेक्टर-71 की समीप बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं समय रहते कार चालक ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ ने बताया है कि घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।