दादरी: सेक्टर-49 में एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर कबाड़ में लगाई गई आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
नोएडा के सेक्टर-49 में एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर कबाड़ में आग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं बुधवार को कबाड़ में लगी हुई आग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने जांच के आदेश दिए हैं। सीईओ ने बताया है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।