दादरी: सेक्टर-55 में दबंगों द्वारा खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-55 में दबंगों द्वारा खुले आम जुआ खेलने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं बुधवार को जुआ खेलते हुए दबंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी रामबदन सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्दी ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।