सेन्हा: सेन्हा पुल निर्माण में लापरवाही, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने कहा- एजेंसियां लोहरदगा को चारागाह समझ बैठी हैं
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखण्ड अंतर्गत सेन्हा-मुर्की पथ पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत पर शुक्रवार शाम लगभग 3:30 बजे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने स्थल का निरीक्षण किया।