सेन्हा: महुरांग टंगरा टोली में सांसद के निजी सहायक आलोक कुमार साहू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन दिया
लोहरदगा सांसद के निजी सहायक एवं इंटक लोहरदगा के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू मंगलवार की शाम करीब 4:15 बजे सेन्हा प्रखंड के महुरांग टंगरा टोली एकागुरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने श्री साहू को बताया कि गांव में करीब 50 से 60 घर हैं, लेकिन पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है।