सेन्हा: बक्सीडीपा में तीन दिन से बिजली गुल, महिलाओं ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम की
लोहरदगा जिले के बक्सीडीपा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों में गहरी नाराजगी का माहौल है। इस मुद्दे को लेकर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। यह स्थिति उस समय पैदा हुई जब शुक्रवार को बक्सीडीपा के बदला रोड में शॉर्ट सर्किट के कारण टेलर और पोकलेन मशीन में आग लग गई थी।