सेन्हा: सेन्हा में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, सांसद सुखदेव भगत ने अम्बेडकर विचारों को किया याद
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार की शाम करीब 3 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।