सेन्हा: सेन्हा में बिजली चोरी करने के आरोप में पांच नामजदों पर एफआईआर दर्ज
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम करीब चार बजे छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सहायक विद्युत अभियंता अजु कच्छप के नेतृत्व में की गई। छापेमारी अरु, जोगना और बुटी गांव सहित अन्य क्षेत्रों में की गई, जहां विद्युत चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।