सेन्हा: सेन्हा थाना में थाना दिवस: भूमि विवादों का हुआ त्वरित निपटारा, ग्रामीणों को मिला न्याय का भरोसा
लोहरदगा के सेन्हा थाना परिसर में गुरुवार को अपराह्न लगभग 3:30 बजे थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेन्हा अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने की। इस अवसर पर थाना क्षेत्र में भूमि विवादों से जुड़े कई मामलों का समाधान दोनों पक्षों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।