लखीसराय: औरैया सहित जिले में 3 जगहों से उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने 3 तस्कर और 3 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा मंगलवार की अपराह्न 5:52 बजे प्रेस ब्रीफ जारी कर दी गई जानकारी के मुताबिक औरेया से 5.5 Lमहुआ शराब के साथ मनोहर यादव को, मालिया पुल से 375 ML का 15 बोतल विदेशी शराब के साथ मनकट्ठा निवासी सोनू कुमारको, गंगटा गांव से 16.5 L महुआ शराब के साथ अशोक केवट एवं सियाराम केवट को गिरफ्तार किया गया. 3 अन्य लोग नशे की हालत में गिरफ्तार हुए.