लखीसराय: लठिया कोरासी गांव से पीरी बाजार पुलिस ने नशे की हालत में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए भेजा कोर्ट
पीरी बाजार थाना की पुलिस ने लाठिया कोरासी गांव से 2 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार की अपराह्न 1 पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया.मामले में पुलिस ने तुमनी गांव के रहने वाले देवन बिंद के पुत्र बलराम बिंद को तथा इसी गांव के रहने वाले वासुदेव बिंद के पुत्र अकालू बिंद को गिरफ्तार किया है. जो नशे की हालत में पाया गया.