लखीसराय: जलप्पा स्थान के पास से पुलिस ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
कजरा थाना की पुलिस ने मंगलवार के अपराह्न 4:45 बजे जलप्पा स्थान के समीप से किऊल थाना क्षेत्र के रामसीर निवासी जवाहर मंडल के पुत्र शक्तिमान कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक शक्तिमान कुमार शराब कारोबार की एक मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त है. 30 दिसंबर 2024 की पूर्वाह्न पुलिस ने बाइक से 120 लीटर महुआ शराब जब्त किया था. तब तस्कर फरार हो गया था.