लखीसराय: पुरानी बाजार वार्ड संख्या 10 में श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई
शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 10 में श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर मंगलवार की दोपहर 1:19 पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के चितरंजन रोड से निकलते हुए पुरानी बाजार चौक महावीर स्थान पहुंचा जहां कुआं से जल भरकर 108 कन्याओं ने विद्यापीठ चौक होते हुए काली स्थान पहुंचा।