लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित
शहर के पुराने बाजार चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय परिसर में मंगलवार की संध्या 4:05 पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के द्वारा बताया गया कि की लखीसराय जिले में भ्रष्टाचार को लेकर 11 अप्रैल को कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकलेंगे।