ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल व्यक्ति की मौ/त, SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
#देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर ब्रेकर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल 50 वर्षीय रामेश्वर तिवारी की इलाज के दौरान मौ/त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
फिलहाल पुलिस के अनुसार गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।
#Deoria #DeoriaNews #Lar #BreakingNews #DeoriaPost