🚨तुंगनाथ पैदल मार्ग पर महिला यात्री से छेड़खानी का आरोप, यात्रियों की पिटाई का वीडियो वायरल
रुद्रप्रयाग।तृतीय केदार के नाम से प्रसिद्ध तुंगनाथ धाम पैदल मार्ग पर एक स्थानीय युवक पर महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय युवक के बीच विवाद बढ़ गया।
इसी दौरान कुछ यात्रियों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि महिला यात्री के साथ कथित छेड़खानी के बाद यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। हालांकि, घटना की पूरी सच्चाई और विवाद के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
📹 पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
#Tungnath #TungnathDham #Rudraprayag #Kedarnath #Uttarakhand #ViralVideo #BreakingNews #UttarakhandNews #तुंगनाथ #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 9, 2026