बड़ी खबर : छह माह के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, समाधि में लीन हुए भगवान केदार!
वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया।
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना। आज रामपुर में होगा बाबा की डोली का प्रथम रात्रि प्रवास।
छह माह तक ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन।
अब छह माह तक केदारनाथ धाम में नहीं होंगे बाबा के दर्शन... अगले यात्रा सीजन में फिर खुलेंगे धाम के कपाट।
बाबा केदार के भक्तों को अब अगले यात्रा वर्ष का इंतजार रहेगा।
बोलिए बाबा केदारनाथ की जय! 🔱
#बाबा_केदार #केदारनाथ_धाम #कपाटबंद #ऊखीमठ #ओंकारेश्वर_मंदिर #Kedarnath