कोरांव: नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में सार्वजनिक रुद्राभिषेक व भव्य भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
नगर पंचायत कोरांव के गोविंद नगर मोहल्ले में गुरुवार को सार्वजनिक रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन भक्त चतुर नाथ गोस्वामी नंदी बाबा के नेतृत्व में हुआ। नंदी बाबा ने मोहल्ले और बाजार के लोगों से चंदा एकत्र कर इस कार्यक्रम को संपन्न कराया। नगर पंचायत कोरांव के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित अवध नारायण तिवारी ने इसमें विशेष सहयोग किया।