फर्रुखाबाद: देवरामपुर क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना कादरीगेट के गांव भोपतपट्टी निवासी राजेश पुत्र छोटेलाल मजदूरी करता है। मजदूरी करके घर वापस राजेश जा रहा था। तभी देवरामपुर क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।