कपाली पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी दिया कि जमशेदपुर न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंटी रजी अहमद अंसारी एवं सरायकेला खरसवां न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंटी सनाउल्लाह अंसरी उर्फ बंगाली है।दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।