आनंदपुरी: बरजड़िया में कुएं में गिरा सियार, रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया
ग्राम बरजड़िया में नानू पुत्र लाला बरजोड़ के कुएं में एक सियार गिर गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश गरासिया के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।