Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
deepbisht032
पौड़ी में गांधी जयंती पर साइंस एग्जीबिशन और ट्रेड फेयर का आयोजन, बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने दिखाया अपना हुनर।
Pauri, Garhwal
| Oct 2, 2026
MORE NEWS
#जिला कारागार पौड़ी में गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। बंदी भाइयों ने गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में जिला जज शाहिद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश ने सभी को प्रेरित किया।
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण, जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पसंद के खेलों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं दिया बिष्ट ने बेहतरीन भजन सुना कर सभी का मन मोह लिया।
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
#गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए दिया संदेश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कारागार पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्म सिंह ने की। इस दौरान बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, जमानत, अपील और उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी दी गई। जिला जज धर्म सिंह ने कहा कि कारागार में निरुद्ध होने मात्र से किसी व्यक्ति के विधिक अधिकार समाप्त नहीं होते। प्रत्येक बंदी को अपने अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बंदियों को जमानत, अपील, अधिवक्ता की सहायता एवं अन्य विधिक उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं मानवता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बंदियों से अनुशासन एवं सदाचार का पालन करते हुए समाज की मुख्यधारा में पुनः जुड़ने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। शिविर में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर बंदियों ने नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशे से स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और सामाजिक संबंधों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान बंदियों और कारागार के अधिकारियों-कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम, सिविल जज अमित भट्ट, कारागार अधीक्षक कौशल कुमार, सिविल जज रिजवान अंसारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अकमल अंसारी, उप कारापाल गौरव टम्टा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य अधिवक्ता तथा न्यायालय एवं कारागार के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
#महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पौड़ी को सौगात - बाल वाटिका बच्चों को समर्पित महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर पौड़ी स्थित पूल्ड आवास परिसर में नवनिर्मित बाल वाटिका को बच्चों के लिए समर्पित किया गया। इस दौरान बाल वाटिका परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों के लिए उपलब्ध खेल सामग्री, बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। नया स्वरूप पाई यह बाल वाटिका अब बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन और सीखने का एक सुंदर केंद्र बनेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी जी, किसान आयोग में सदस्य श्री ओमप्रकाश जुगरान जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अशोक जोशी जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्यारे बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे। बापू के स्वच्छता और शास्त्री जी के सादगी के विचारों को यह वाटिका नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी। #GandhiJayanti #ShastriJayanti #2ndOctober #BalVatika #PauriGarhwal #RajkumarPori #SwatiBhadoria #HimaniNegi #PauriNagarPalika #SevaPakhwada #SwachhBharat
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
#पौड़ी में गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश गूंजा। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब नन्ही बच्ची ने भावपूर्ण स्वर में बजरंगबली का भजन सुनाया। डीएम ने तालियां बजाकर बच्ची का हौसला बढ़ाया—मासूम सुरों ने सभी का मन जीत लिया।
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
#गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखा युवाओं का उत्साह अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग में प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं को किया सम्मानित सेवा संकल्प अभियान और गांधी जयंती के अवसर पर खेल विभाग के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालना चाहिए और प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत व खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के साथ पढ़ाई के लिए भी पर्याप्त समय देना चाहिए, ताकि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस तरह की खेल गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी गंगा प्रसाद, जूडो कोच मनीषा रानी सहित अन्य अधिकारी और प्रतिभागी उपस्थित थे। *सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल।*
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
चमोली के बाल वीरों के सम्मान के बाद पलटन बाजार में व्यापारी से विवाद, प्रधानाध्यापक ने बनाया वीडियो
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026