#महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पौड़ी को सौगात - बाल वाटिका बच्चों को समर्पित
महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर पौड़ी स्थित पूल्ड आवास परिसर में नवनिर्मित बाल वाटिका को बच्चों के लिए समर्पित किया गया।
इस दौरान बाल वाटिका परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों के लिए उपलब्ध खेल सामग्री, बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। नया स्वरूप पाई यह बाल वाटिका अब बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन और सीखने का एक सुंदर केंद्र बनेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी जी, किसान आयोग में सदस्य श्री ओमप्रकाश जुगरान जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अशोक जोशी जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्यारे बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
बापू के स्वच्छता और शास्त्री जी के सादगी के विचारों को यह वाटिका नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी।
#GandhiJayanti #ShastriJayanti #2ndOctober #BalVatika #PauriGarhwal #RajkumarPori #SwatiBhadoria #HimaniNegi #PauriNagarPalika #SevaPakhwada #SwachhBharat
Pauri, Garhwal | Oct 2, 2026