पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने 105 लीटर चुलाई शराब के साथ 2 तस्करों और 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस 105 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर व चार न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार दस बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मझरिया का देवलाल सहनी, लखी सहनी है। जबकि वारंटी बलथरवा का विद्या राय,झखरा कॉलोनी का नेपाल दास व झखरा का महेंद्र पासवान व प्रह्लाद पासवान है। सभी को न्यायिक हिरासत में।