अटेर: नवागत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Ater, Bhind | Oct 16, 2026 भिण्ड जिले के नवागत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने आज शुक्रवार के रोज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीर सिंह चौहान सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे