हरिद्वार: MV एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को ज्वालापुर की रेल पुलिस चौकी ने किया गिरफ्तार
एमवी एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को ज्वालापुर कोतवाली की रेल पुलिस चौकी ने गिरफ्तार कर लिया है। वारंटी राजेंद्र को पुलिस ने दयानंद नगरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लगातार ठिकाने बदलने के चलते वारंटी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।