हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने क्षेत्र से धनपुरा गाँव निवासी एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 6.30 ग्राम स्मैक किया बरामद
पथरी थाना पुलिस ने आज क्षेत्र से धनपुरा गांव निवासी एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बबलू है, जो पथरी थाना क्षेत्र के ही धनपुरा गांव का निवासी है।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 6.30 ग्राम स्मैक भी बरामद किया है।एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।