हरिद्वार: जमालपुर जियापोता रोड स्थित आम के बाग में काटे गए कई हरे भरे पेड़, वन विभाग की टीम ने की छापेमारी
जमालपुर जियापोता रोड स्थित आम के एक बाग में कई हरे-भरे पेड़ काटे गए हैं। आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने आम के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को देखकर पेड़ काटने वाले लोग फरार हो गए।