हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ली अधिकारियों की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए सख्त निर्देश
रोशनाबाद स्थित कार्यालय में आज हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हे लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त निर्देश दिए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी लोकसभा चुनाव को हल्के में न ले और चुनाव की गंभीरता को समझते हुए चुनाव आयोग द्वारा दिए जा रहे आदेशों निर्देशों का पूर्णतया पालन करना सुनिश्चित किया जाए।