हरिद्वार: इंडस्ट्रियल एरिया के हिल बाईपास पर हुई स्कूटी और विक्की की टक्कर, दोनो घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शुक्रवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया के हिल बाईपास पर आमने-सामने स्कूटी और विक्की की जबरदस्त टक्कर हो गई... जिसमें दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के परिजनों को सूचना दे दी है।