हरिद्वार: हर की पौड़ी कॉरिडोर की डीपीआर बनाने का काम हुआ शुरू, सीसीआर भवन में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
हरिद्वार में हर की पौड़ी कॉरिडोर के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। सीसीआर भवन में डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों और कंसल्टेंसी फर्म की मीटिंग ली। मीटिंग में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नगर निगम, पेयजल और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी विभागों को योजना के लिए समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।