कोंडागांव: ग्राम बड़ेबेंदरी में सर्पदंश के बाद ग्रामीण गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े बेंदरी के बायकापदर पारा निवासी 22 वर्षीय कांति यादव पिता तिलक यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 27 जून को मिली जानकारी अनुसार बीती रात कांति यादव अपने घर के बाहर टहल रहा था उसी दौरान एक अज्ञात जहरीले सर्प ने उनके पैर में डस लिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।