रामगंजमण्डी: फतेहपुर में 2 दिन से पत्थर पोलिश में फंसी नील गाय का गौ रक्षकों ने किया रेस्क्यू, घायल गाय को खेतड़ी गौशाला में भेजा
रामगंजमंडी के फतेहपुर रिको एरिए में 2 दिन सें पत्थर पोलिश में एक नील गाय फसने का मामला सामने आया है। गाय को कुत्तो ने नौच कर घायल भी कर दिया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सुचना पर गौ रक्षा कमांडो फाॅर्स के गौ रक्षक पहुँचे। जिन्होंने 3 घंटे की मशक्क़त के बाद घायल नील गाय को पत्थर पोलिश सें बाहर निकाला। और पशु एम्बुलेंस सें खेतड़ी गौशाला में भिजवाया गया।