थराली: सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने थराली नगर की सुरक्षा के लिए पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग का कार्य किया शुरू
गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिला प्रशासन की ओर से थराली नगर की सुरक्षा को देखते हुए पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग कर नदी को चैनलाइज करने का कार्य शुरु कर दिया है। यहां थराली नगर के प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने भी बैठक के ड्रेजिंग करने के निर्देश दिए।