थराली: SP चमोली के सख्त निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान जारी, थाना थराली पुलिस ने 1 वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में वांरटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.03.25 को थाना थराली पुलिस ने माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा वा0सं0-18/23, धारा-323/504/506 में जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित वारंटी बनारसी लाल पुत्र ग़ैनू लाल निवासी छैकुडा को गिरफ्तार किया।